इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले आए और मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

इन राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव मामले आए और मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 52,487,476 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,290,653 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 480719 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8163572 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 129188 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,773,479 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे कोरोना के 44,684 नए मामले सामने आए, साथ ही इस दौरान 520 लोगों मौत हुई। हालांकि पिछले 24 घंटे में 47,992 मरीज़ ठीक भी हुए हैं।रिकवरी रेट 93.05 फीसदी है। कोरोना एक्टिव केस 5.48 फीसदी है। मृत्यु दर 1.47 फीसदी है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 4.8 फीसदी है। वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 9,29,491 कोरोना टेस्ट हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 12 करोड़ 40 लाख 31 हजार 230 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है।

इस समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना के मार से बुरी तरह जूझ रही है। पिछले 24 घंटों में जिन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले आए हैं, उनमें दिल्ली शीर्ष पर है। दिल्ली में 7,802 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद  केरल में 5,802, महाराष्ट्र में 4,132, पश्चिम बंगाल में 3,835 केस और हरियाणा में 2,688 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटों में हुई मौतों की बात की जाए तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 127 मरीज़ों की जान गई है। इसके बाद दिल्ली में 91, पश्चिम बंगाल में 51, हरियाणा में 27 और केरल में 26 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

20262

824189

6847

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

153

4304

61

अरुणाचल प्रदेश

1392

14319

47

असम

4389

204721

958

बिहार

5637

218313

1174

चंडीगढ़ 

1009

14381

246

छत्तीसगढ़

19221

187522

2545

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

20

3259

2

दिल्ली

44329

423078

7423

गोवा

1715

43388

658

गुजरात 

12389

169936

3791

हरियाणा

19413

174380

2006

हिमाचल प्रदेश 

6739

21846

423

जम्मू एंड कश्मीर 

5645

94375

1574

झारखंड

3291

101569

921

कर्नाटक

28045

818389

11491

केरल

77508

434730

1822

लद्दाख

989

6213

89

मध्य प्रदेश 

8876

170093

3076

महाराष्ट्र 

85045

1609607

45809

मणिपुर

3068

18114

213

मेघालय

1028

9455

98

मिजोरम

573

2792

3

नागालैंड

727

8859

52

ओडिशा

10264

295245

1495

पुडुचेरी

1073

34571

608

पंजाब

5771

130406

4428

राजस्थान

17657

201770

2044

सिक्किम

293

4036

86

तमिलनाडु

17748

725258

11454

तेलांगना

16404

238908

1401

त्रिपुरा

1143

30414

362

उत्तराखंड

4307

62302

1097

उत्तर प्रदेश 

23095

477180

7327

वेस्ट बंगाल

31501

385617

7557

भारत में कुल मामले

480719

8163572

129188


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।